ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20260428 122237 ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। वीर चक्र और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन हो गया है। वे मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के ताऊ थे। जगमाल सिंह राठौड़ वीआरसी, वीएसएम का 27 अप्रैल रात्रि 10:30 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजपूत शांति धाम, डुप्लेक्स कॉलोनी में किया जाएगा। ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का जन्म वर्ष 1938 में बीकानेर जिले के गारबदेसर गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के सादुल स्कूल से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा श्री डूंगर कॉलेज, बीकानेर से हासिल की। छात्र जीवन से ही उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना प्रबल थी। इसी कारण वे एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर बने तथा बेस्ट कैडेट घोषित किए गए।

वर्ष 1961 में उन्हें भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त हुआ। सैन्य सेवा के दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण मोर्चों पर अपनी वीरता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में बीकानेर सीमा क्षेत्र में अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने दुश्मन के विरुद्ध सफल अभियान संचालित किए। उनके शौर्य और पराक्रम के लिए भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कश्मीर, मिजोरम तथा अन्य आंतरिक अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे प्रसिद्ध गंगा रिसाला के कमांडर भी रहे और सेना में अपने अनुशासन, रणनीति एवं प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए सम्मानित रहे।

सेना सेवा के साथ-साथ ब्रिगेडियर राठौड़ साहित्य और लेखन में भी विशेष रुचि रखते थे। उन्होंने कई प्रेरणादायक पुस्तकें लिखीं, जिनमें एक गोली एक दुश्मन, जीवन एक विचार, जय जंगलधर बादशाह, सनातन, एक सीमा लोकन, मरुभूमि के सूरमा दाहिर आदि प्रमुख हैं। उनकी पुस्तक एक गोली एक दुश्मन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अत्यंत लोकप्रिय हुई तथा इसके कई संस्करण प्रकाशित हुए।

सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने अपना जीवन सामाजिक कार्यों, धार्मिक गतिविधियों और जनसेवा को समर्पित कर दिया। वे सरल व्यक्तित्व, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और प्रेरणादायक जीवन शैली के प्रतीक थे।

उनके निधन से बीकानेर सहित पूरे प्रदेश ने एक वीर सैनिक, साहित्यकार और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है। अनेक गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।


Share This News