ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
IMG 20260612 230115 नन्हें शातिरों ने शतरंज में दिखाया दमखम Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बेसिक कॉलेज में चल रही शतरंज प्रतियोगिता में अण्डर 17 में कुल पांच चक्र खेले गये। लडकों में हर्षवर्धन सिंह (4.5) एंव दक्ष सिंह के मध्य बाजी बराबरी पर रही लेकिन नियमों के अनुसार हर्षवर्धन सिंह को प्रथम स्थान, दक्ष सिंह को दूसरा तथा रविकान्त मारू (4) को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार लडकियों में अन्वेषा अनन्या एंव नैन्सी बोडा तीनों ने बराबर अंक (3.5 . 3.5) प्राप्त किये। लेकिन नियमो के अनुसार अन्वेषा को प्रथम, अनन्या को द्वितीय एंव नैन्सी बोडा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

अण्डर 11 में लडकों में हर्षिल चैधरी (4.5) एंव पार्थ झोहड (4) के मध्य बाजी बराबरी पर रही। हर्षिल चैधरी (4.5) को प्रथम स्थान, कबीर आचार्य (4) को दूसरा तथा पार्थ झोहड (4) को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार लडकियों में यश्वी चैहान (4) को प्रथम, हृदय मोदी (3) के साथ द्वितीय स्थान एंव जीविका पंवार (3) बना कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में कपिल पंवार, भानू आचार्य, बुलाकी हर्ष, आनन्द व्यास, शिवरतन और शिवम पुरोहित रहे.

प्रतियोगिता के समापन समारोह एंव पुरूस्कार वितरण के लिए अध्यक्ष के रूप में बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानन्द व्यास विशिष्ट अतिथि डा. सरोज सिंवर अतिरिक्त जिला एंव सेशन न्यायाधीश थे। इसके साथ मंचस्थ रामजी व्यास, अखिल भारतीय शतरंज संघ के श्री शंकरलाल हर्ष, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष अनिल बोडा, सचिव शैलेष गुप्ता रहे। आगन्तुको ने सभी बच्चों को पुरूस्कार वितरण किये एंव बच्चों का हौसला बढाया।


Share This News