ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260612 145955 शतरंज में 60 खिलाड़ियों ने मोहरे लड़ाए Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।बीकानेर के बेसिक इग्लिश काॅलेज में निदेशक रामजी व्यास के द्वारा बीकानेर जिला अण्डर 11 और अण्डर 17 प्रतियोगिता का मोहरा चल कर शुभारम्भ किया।अखिल भारतीय शतरंज संघ के श्री शंकरलाल हर्ष, जिला शतंरज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बोडा, सचिव शैलेष गुप्ता एंव कोषाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल रहे। जिला शतरंज संघ के सचिव शैलेष गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि बीकानेर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में 40 बालक और बालिकांए और 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में 22 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम चार विजेता खिलाडियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।

इसके बाद एस एल हर्ष ने कहा कि मेहनत का परिणाम सफलता है जो बच्चे आज लगन से मेहनत कर रहे थे उन्होने आज विश्व शतरंज में भारत का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार यदि आपने भी लगन के साथ मेहनत की तो आप में से कोई विश्वनाथन आनन्द, डी. गुकेश अथवा प्रज्ञानन्दन बनेगा।

छोटे छोटे बच्चों के साथ मोहरा चल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में हर्षवर्धन सिंह, दक्ष सिंह, चेतन खत्री, अनन्या सांख्ला, आरव दाधीच, एकलव्य गोस्वामी, अदित्य जोशी, नव्य व्यास, अविका, डिम्पल अग्रवाल जैसे रेटेड प्रतिभागी भाग ले रहे है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में कपिल पंवार, भानू आचार्य, बुलाकी हर्ष, आनन्द व्यास, शिवरतन और शिवम पुरोहित है।


Share This News