ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा सचिवालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 1 बजे परिसर को विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। -मेल मिलने के करीब एक घंटे के भीतर ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर तैनात किया गया विधानसभा परिसर में प्रवेश को तुरंत रोक दिया गया और कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खतरे को गंभीरता से लेते हुए हर स्तर पर जांच जारी है।

ई-मेल की तकनीकी जांच
ई-मेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि ई-मेल किस स्थान और आईपी एड्रेस से भेजा गया। साथ ही, भेजने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाने के लिए विभिन्न एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।


Share This News