ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 देश के 12 राज्यों में लू की चेतावनी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। देश के पांच राज्यो में एक सप्ताह तक लू चलेगी। इस बारे में आईएमडी ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल में गंगा के मैदानी भाग, झारखंड, बिहार. ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के छिटपुट इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर लू चलने का अनुमान है। राजस्थान की राजधानी जयपुर और फलोदी जोधपुर में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। यहां अधिकतम 40 डिग्री पार व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने और हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में भी हालात बेहाल हैं। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। जोधपुर में भी लगातार तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है और सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


Share This News