





Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में आज अलसुबह हुई दुर्घटना में दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई है। नाबालिग भी घायल हुआ है। एक महिला शामिल है। आज अल सुबह 4 बजे उदयरामसर-पलाना के बीच स्कॉपियों और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक व एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉपियों सवार फरार हो गया है।हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम सोसायटी असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर ,हाजी नसीम ,राजकुमार खडग़ावत, जुनैद खान, रमजान, इमरान, अयूब चाचा, हाजी मलंग बाबा, शकील, शोएब भाई एंबुलेंस लेकर पहुंचे और सभी को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।




