ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 शिक्षा विभाग ने 4 पुस्तकों को कोर्स से हटाया, नहीं पढ़ाने के निर्देश Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के चार पुस्तकों को कोर्स से हटाया है, साथ ही इसे प्रतिबंधित कर दिया है. शिक्षा विभाग ने चार पुस्तकों को विलोपित पुस्तकों की श्रेणी में डालकर, उसे पढ़ने और पढ़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है. जिसमें किताबों के नाम बताते हुए उन किताबों को प्रतिबंधित बताया और उन पुस्तकों को नहीं पढ़ने का निर्देश जारी किया है.

शिक्षा विभाग ने जिन पुस्तकों को कोर्स से हटाया है, उसमें 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के एक-एक किताब है. यह सारी किताबें राजस्थान और इतिहास से जुड़ी हैं. जिसमें राजस्थान के इतिहास, आजादी के बाद के स्वर्णिम इतिहास के बारे में बताया गया है.

नवीं कक्षा की राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम
दसवीं कक्षा राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति हिंदी और अंग्रेजी माध्यम
11वीं कक्षा आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत हिंदी और अंग्रेजी माध्यम
कक्षा 12 आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग- 2 हिंदी और अंग्रेजी माध्यम


Share This News