





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में क्या खुले में बिक रहा है चाइनीज़ मांझा ? एक ही दिन में दो घटनाओं ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। व्यावहारिक तौर पर ना तो सर्वे होता है और ना ही दुकान को सीज करने की कार्रवाई की जाती है। आखिर इसकी सप्लाई कहाँ से हो रही है। चाइनीज मांझे के चलते एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। लालाणी व्यासों के चौक निवासी हितेश व्यास मुरलीधर व्यास कॉलोनी से अपने घर की ओर जा रहा था कि भाटों के बास से पहले चांइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। इस दौरान वह बाइक से नीचे भी गिर गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। धातुओं के मिश्रण से तैयार इस धागे से करंट का भी खतरा रहता है।




