ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 3 देशभर में मौसम बिगड़ेगा, कहीं अंधड़, बारिश तो कहीं ओले गिरेंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम का मिजाज पूरे देश मे कुछ बिगड़ा हुआ रहेगा। इस बारे में भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7 व 8 अप्रैल को पूरे देश में बारिश ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक आने की संभावना है, जिनका सबसे ज्यादा असर 7 और 8 अप्रैल को रहेगा। इस दौरान अंधड़, बारिश होगी। कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है  7 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में 7-8 अप्रैल को बदलाव रहेगा। 9-11 अप्रैल के आसपास इसमें दोबारा 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़ सकता है। इसके बाद 11 अप्रैल तक इसमें कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं , पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में 9 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। छत्तीसगढ़ में 6 अप्रैल को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 और 8 अप्रैल को, बिहार में 6 और 8 अप्रैल को, और झारखंड में 6-8 अप्रैल, 2026 के दौरान छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 और 9 अप्रैल को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना बनी है।


Share This News