ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251231 100334 आवारा कुत्ते ने हमला कर युवती के होंठ को काटा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक अजीब मामला आया है। यहां आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां बर्रा निवासी 20 वर्षीय निकिता कुशवाहा पर कुत्ते भयानक हमला हुआ है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निकिता किदवई नगर स्थित तुलसीयांन टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी करती हैं। जब वह ऑफिस से निकलकर ऑटो से सचान चौराहे पर उतरीं। जैसे ही वह दूसरे ऑटो में बैठने के लिए आगे बढ़ी, अचानक एक आवारा कुत्ता झपटा और उसके सीने पर पैर रखकर उसके होंठों में जोरदार काट लिया।

वहां आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। निकिता के गरीब माता-पिता को जब यह खबर मिली तो वे हैरान रह गए। सबसे पहले उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां एडमिट करने से मना कर दिया गया। आखिरकार उन्हें बर्रा स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने निकिता के होंठों की सर्जरी की। फिलहाल युवती उसी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। परिवार आर्थिक तंगी और मानसिक आघात दोनों से जूझ रहा है।


Share This News