IMG 20241023 101608 3 बीकानेर में सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नापासर थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई है। जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मूंडसर गांव में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रामसर निवासी गोपाल व रामजस के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बाइक सवार दोनों युवक मूंडसर गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एएसआई ​कविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को नपासर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पूर्व सरपंच गोविंद राम मूंड और धर्मपाल मूंड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना था यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।


Share This News