ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
SAVE 20260330 192101 कोटगेट रेलवे फाटक पर 15 अगस्त और सांखला फाटक पर इस साल के अंत तक बनाएं आरयूबी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। खाद्य मंत्री श्री गोदारा ने ली पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या का 15 अगस्त और सांखला रेलवे फाटक की समस्या का समाधान इस वर्ष दिसंबर तक करने के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए श्री गोदारा ने सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि बीकानेर शहरवासियों को दशकों पुरानी इस समस्या से मुक्ति मिले। इसके मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोटगेट रेलवे फाटक पर अंडर पास 15 अगस्त तक बन जाए। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही अविलंब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांखला फाटक की समस्या से भी इस साल के अंत तक आमजन को मुक्ति मिल जाए। श्री गोदारा ने कहा कि उच्च स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा होती है। इसके मद्देनजर इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा जिला प्रशासन के विभागों और रेलवे के साथ समन्वय करते हुए निर्धारित समय सीमा में यह कार्य किया जाए। उन्होंने काम की गुणवत्ता को बनाए रखने का निर्देश भी दिया।

श्री गोदारा ने शहरी क्षेत्र की समस्त मुख्य सड़कों का सर्वे करते हुए इनकी मरम्मत अथवा रखरखाव के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करवाई जाएगी आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो विभाग यह सुनिश्चित करे। खाद्य मंत्री ने शहरी क्षेत्र में सतही पानी के रिचार्ज के लिए के बनाए जाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता विजय कुमार मीणा, सहायक अभियंता विनोद तंवर तथा विक्रम बिश्नोई आदि मौजूद रहे।


Share This News