ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 2 राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर को प्रतिनिधित्व Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मनीष शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महावीर ओझा बने संयुक्त महामंत्री। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर के मनीष शर्मा व महावीर ओझा को शामिल किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता मनीष शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपखंड अधिकारी कार्यालय खाजूवाला में कार्यरत एवं संघ के वर्तमान जिलाध्यक्ष महावीर ओझा को संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया है।

शर्मा व ओझा की नियुक्ति पर बीकानेर के राजस्व कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है। अशोक सिंह, मनोज व्यास, रामेश्वर जीनगर, संजय पुरोहित, हनुमान आचार्य, लीलाधर बोहरा, मनीष जोशी, जगदीश किराडू, राजेश किराडू, विवेक व्यास, हितेश श्रीमाली, नितिन सिंह, नरेन्द्र चौधरी, सतपाल सिंह, मनीष श्रीमाली सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।


Share This News