ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
·dp बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव में डीपी पचीसिया अध्यक्ष निर्वाचित, पैनल जीता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। शुक्रवार को हुए चुनाव में डी पी पच्चीसिया की टीम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धन्द्धी सुशील थिरानी को हराया। इसके अलावा उनके साथ उपाध्यक्ष का चुनाव लडऩे वाले अशोक सुराणा ,नरेश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र किराडू, अरविन्द चौधरी ,अशोक गहलोत ,दिलीप रंगा, किशन बोथरा, निर्मल पारख ,पारस डागा ,राजाराम सारड़ा, शिवरतन पुरोहित, श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र बांंठिया, विजय जैन व विमल चोरडिया ने भी जीत दर्ज की है। इससे पहले सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में 701 मतदाताओं में से 676 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद पच्चीसिया ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे व्यापारियों के विश्वास की जीत बताया। चुनाव अधिकारी एड अजय पुरोहित ने जीते हुए पदाधिकारियों को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किये। विजय पदाधिकारियों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया


Share This News