ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260319 190655 राजस्थान दिवस : हवेली संगीत 'हे री सखी…' ने लूटी वाहवाही, 'खेलण दो गिणगौर…' नृत्य के साथ थिरके दर्शक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान दिवस पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजनबीकानेर में लोक संस्कृति की झलक, कलाकारों द्वारा विविध प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केंद्रचिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित

नारायण रंगा के हवेली संगीत ‘हे री सखी…’ ने लूटी वाहवाही, ‘खेलण दो गिणगौर…’ नृत्य के साथ थिरके दर्शक

बीकानेर। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नारायण रंगा एवं दल ने हवेली संगीत के साथ किया। गिरीश एवं दल गणगौर गायन के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया।

वसीम एवं दल द्वारा राजस्थानी नृत्य, वहीं अफसान खान एवं दल लंगा गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वर्षा सैनी एवं दल द्वारा भवई-तराजू नृत्य और माने खां एवं दल द्वारा मांड गायन विशेष आकर्षण रहा। इसके अलावा शोभा सुथार द्वारा गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर श्री खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत 14 से 19 मार्च तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए हैं। राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग को इस दौरान अनेक सौगातें दी हैं। इसी श्रृंखला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ है। इस दौरान आमजन राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में बीकानेर विकास विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, श्याम पंचारिया, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा, नगर निगम उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक महेश व्यास, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, पर्यटन अधिकारी हिमांशु राय, नेहा शेखावत सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।


Share This News