ताजा खबरे
SAVE 20260318 212942 scaled धर्मयात्रा: हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और पुणे बैंड का जलवा, 15 रथों पर सवार होंगे संत-महात्मा Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ऊंट, घोड़े, रथ और बैंड-बाजों की धूम के साथ 19 मार्च, भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 पर धर्मयात्रा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि एकजुटता, आस्था और धर्म ध्वजा फहराते हुए हिन्दू नववर्ष का आगाज होगा। बोथरा ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था, इसी दिन चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते हैं तथा घट स्थापना की जाती है। ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि रचना दिवस, महर्षि गौतम अवतरण दिवस, भगवान झूलेलाल अवतरण दिवस, विक्रम संवत् सहित सभी संवतों का प्रारंभ, आर्य समाज स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संस्थापक डॉ. हैडगेवार का जन्मदिवस भी इसी दिन आता है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि इस बार धर्मयात्रा व महाआरती का आयोजन ऐतिहासिक होगा। 19 मार्च, गुरुवार शाम लगभग 4 बजे पुष्करणा स्टेडियम से धर्मयात्रा का शुभारम्भ होगा। गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड होते हुए जूनागढ़ पहुंचेगी, जहां महाआरती की जाएगी।

तीन राउंड में हैलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
धर्मयात्रा में महाराष्ट्रियन बैंड पुणे से एवं हरियाणा से मस्क वादन टीम आएगी तथा तीन राउंड में हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। पहला राउंड में एमएम ग्राउंड से नत्थूसर गेट, दूसरा राउंड नत्थूसर गेट से कोटगेट तथा तीसरे राउंड में कोटगेट से जूनागढ़ तक पुष्पवर्षा होगी। ऊंट, घोड़ों के साथ ही 15 रथों पर संत-महात्मा सवार होंगे। इसके साथ ही दिल्ली टीम द्वारा भगवान श्रीराम, हनुमानजी, माँ दुर्गा सहित अनेक देवी-देवताओं की सजीव झांकियां भी नजर आएंगी। शंख वादकों की टीम हिन्दू नववर्ष का शंखनाद करेगी।


Share This News