ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260316 192410 बीकानेर : ग्रामीण पर्यटन को लेकर 2 करोड़ 16 लाख की मिली वित्तीय स्वीकृति, श्रीकोलायत सरोवर का होगा विकास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूजराज्य सरकार की बजट घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ करें पूरी – एडीएम प्रशासन

नाइट टूरिज्म को लेकर निगम कर रहा करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर तैयार **पर्यटन विभाग ने 18 करोड़ की लागत से कपिल सरोवर के विकास का प्रस्ताव केंद्र को भेजा**रायसर में ग्रामीण पर्यटन को लेकर 2 करोड़ 16 लाख की मिली वित्तीय स्वीकृति**महारानी कॉलेज में इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे पीजी के पांच नए विषय

बीकानेर। एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की वर्ष 2024-25 व 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ बजट घोषणाओं पर कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री यादव ने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है लिहाजा इसमें कोताही ना बरतें।

नाइट टूरिज्म को लेकर निगम करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर कर रहा तैयार
बैठक में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल राठौड़ ने बताया कि जिला मुख्यालय पर नाइट टूरिज्म को लेकर नगर निगम की ओर से करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर अगले सप्ताह तक तैयार हो जाएगी। वहीं सूरसागर जीर्णोद्धार को लेकर बीडीए करीब साढ़े 6 करोड़ की डीपीआर तैयार कर रहा है।

18 करोड़ की लागत से कपिल सरोवर के विकास का प्रस्ताव भेजा
श्री राठौड़ ने बताया कि कपिल सरोवर के विकास को लेकर करीब 18 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजा गया है। वहीं देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में करीब 22 करोड़ की लागत से हो रहा जीर्णोद्धार कार्य पचास फीसदी पूर्ण हो चुका है।

रायसर में ग्रामीण पर्यटन को लेकर 2 करोड़ 16 लाख की मिली स्वीकृति
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल राठौड़ ने बताया कि रायसर में ग्रामीण पर्यटन को लेकर करीब 2 करोड़ 16 लाख की स्वीकृति वित्त विभाग ने जारी कर दी है। कार्यकारी एजेंसी जिला परिषद जल्द ही निविदा जारी करेगी।

महारानी कॉलेज में इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे पीजी के पांच नए विषय
कॉलेज शिक्षा की समीक्षा के दौरान डूंगर कॉलेज के प्रो. बी.आर.जोशी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित महारानी कॉलेज में इसी सत्र से पीजी के पांच नए विषय हिंदी, समाजशास्त्र,इतिहास, भौतिक शास्त्र व प्राणीशास्त्र शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय में भूगोल, इतिहास व हिंदी साहित्य विषय पीजी में शुरू कर दिए जाएंगे।

बैठक में एडीएम प्रशासन श्री यादव ने कृषि, कृषि विपणन, देवस्थान, पर्यटन, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रोडवेज, गोपालन, डेयरी, इत्यादि विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन श्री यादव के अलावा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News