IMG 20251231 100334 बीकानेर : झगड़े में युवक की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में रुपयों के लेनदेन में एक युवक की जान चली गई। जिले के नोखा क्षेत्र में मामूली रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। घटना जसरासर थाना क्षेत्र की है, जहां मारपीट के बाद एक युवक ने दम तोड़ दिया। उत्तमामदेसर गांव निवासी हरीराम जाट (32) के रूप में मृतक की पहचान हुई है, जो अपने गांव में किराना दुकान चलाता था। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही नरेंद्र जाट पर हरीराम के करीब 500 से 700 रुपये उधार थे। सोमवार रात जब हरीराम ने अपने रुपये मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान हरीराम को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।


Share This News