ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260314 221735 धर्म यात्रा : उदयरामसर में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, धर्मयात्रा में शामिल होने का दिया निमंत्रण Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सनातन संस्कृति, भारतीय परम्पराओं के संरक्षण व एकजुटता का संदेश देगी धर्मयात्रा : महावीर रांका
बीकानेर। भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा आगामी 19 अप्रेल को हिन्दू नववर्ष पर भव्य धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सघन सम्पर्क अभियान जारी है। समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि शनिवार शाम को उदयरामसर में सभा आयोजित कर ग्रामवासियों को धर्मयात्रा हेतु निमंत्रण दिया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि यह धर्मयात्रा जन-जन को जागरुक करेगी और सनातन, संस्कृति व भारतीय परम्पराओं को संरक्षित करने में सहायक बनेगी। छत्तीस कोम एकजुटता के साथ भव्य धर्मयात्रा में शामिल होकर पीढिय़ों को सनातन धर्म के प्रति जागरुकता का संदेश दें। सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष गणेश बोथरा ने कहा कि भारतीय नव वर्ष समारोह समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। नववर्ष पर निकाली जाने वाली धर्मयात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि सनातन आगे बढ़े, पीढिय़ों में भारतीय संस्कृति के संस्कार जगे। उदयरामसर पूर्व सरपंच हेमन्त सिंह यादव ने ग्रामीणों से धर्मयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

इस दौरान कैलाश पुरोहित, राकेश पुरोहित, गौरव यादव, नरेन्द्र सिंह राजपूत, दिनेश भाटी, जगदीश रैगर, रामूजी कुम्हार, भंवरलाल साध, बलराम छींपा, संतुलराम मेघवाल, लखन शर्मा, श्रीमोहन सारडा, सुरेश भंडारी, जितेन्द्र यादव एवं यशपाल यादव उपस्थित रहे।


Share This News