SAVE 20260313 220842 विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का बीकानेर में स्वागत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के बीकानेर आगमन पर सर्किट हाउस में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और साफा पहनाकर अध्यक्ष महोदय का अभिनंदन किया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बीकानेर के कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित नेताओं से क्षेत्र के फीडबैक पर चर्चा की और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, पूर्व ज़िलाध्यक्ष विजय आचार्य और जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, सरिता नाहटा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, मंजूषा भास्कर, शिक्षक नेता रवि आचार्य, एडवोकेट सुनीता हटीला, श्याम चौधरी, सांगीलाल गहलोत,शिखर चंद डागा, हरिकांत शर्मा, गजेंद्र सिंह भाटी, अंकित तंवर, कमल आचार्य, सुरेंद्र शर्मा, शिव बच्छ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News