ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20241023 101608 1 राजस्थान की बदलेगी राजनीतिक तस्वीर, 70 विधानसभा सीटें बढ़ेगी ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। निकट भविष्य में राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या 270 हो जाएगी। राज्य में सीटें बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में करीब 70 नई सीटें बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह प्रस्ताव लागू होता है तो राजस्थान विधानसभा में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 तक पहुंच सकती है. इससे राज्य की राजनीतिक तस्वीर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है विधानसभा सीटों को बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने बताया कि भविष्य में सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए विधानसभा के लिए नए सदन के निर्माण की योजना बनाई जा रही है. इसके तहत मौजूदा व्यवस्था को विस्तार दिया जाएगा ताकि अधिक विधायकों के बैठने की व्यवस्था की जा सके।

स्पीकर ने बताया कि प्रस्तावित नए विधानसभा सदन को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि उसमें करीब 280 सदस्यों के बैठने की क्षमता हो. यानी आने वाले समय में यदि सीटों की संख्या बढ़ती है तो भी नए भवन में पर्याप्त जगह उपलब्ध रहेगी. इससे विधानसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी.

परियोजना के लिए राज्य सरकार की ओर से बजट भी जारी किया जा चुका है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके लिए बजट को मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब नए विधानसभा सदन के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है.

राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव से पहले ही परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करने की योजना है. परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं बदली जाएंगी और नई सीटों का गठन किया जाएगा। नए सदन के निर्माण की योजना बनाई जा रही है. इसके तहत मौजूदा व्यवस्था को विस्तार दिया जाएगा ताकि अधिक विधायकों के बैठने की व्यवस्था की जा सके.


Share This News