IMG 20241023 101608 1 रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कल प्रदर्शन करेंगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर की आर्थिक रफ्तार, उद्योग धंधे और होटल उद्योग पर भी बुरा असर। 13 मार्च को होगा कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन देहात व शहर कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में।

बीकानेर। केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी व सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, व्यापारियों तथा सामाजिक संगठनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है, वहीं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में विफल रहने तथा जिले में पिछले कुछ दिनों रसोई गैस, कॉमर्शियल और ऑटो गैस की किल्लत ने अब विकराल रूप ले लिया है। गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण जिले की आर्थिक रफ्तार, उद्योग धंधे और होटल उद्योग पर भी बुरा असर पड़ा है।
रसोई गैस, कॉमर्शियल और ऑटो गैस की किल्लत के विरोध में देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट, बीकानेर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कमी ने होटल और ढाबा संचालकों के साथ ही ऑटो चलाने वालों के लिए भी संकट खड़ा कर दिया है। जिसकी वजह से आमजन जीवन प्रभावित हो रहा हैं।


Share This News