ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260311 220033 ग्रामीणों का धरना समाप्त, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश यथास्थान पर चलेगा उप डाकघर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सरकार का लिखित आदेश लेकर पहुंचे ग्रामीणों के बीच।मेघवाल से दूरभाष पर बात ग्रामीणों का धरना समाप्त मेघवाल का जताया आभार। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सुड़सर गांव में उपडाकघर को पुनः उसी स्थान पर यथावत संचालित रखने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों के लंबे समय से चल रहे प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिला है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उपडाकघर को पूर्व स्थान पर ही संचालित रखने के निर्देश जारी करवाए हैं।

10 दिन पूर्व भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया धरना स्थल पर पहुंचे थे और संघर्ष समिति व ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया था कि इस विषय में आवश्यक कागजी कार्रवाई में लगभग 10 दिनों का समय लगेगा और इसके बाद सकारात्मक निर्णय सामने आएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने लगातार केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से संपर्क बनाकर क्षेत्र की मांग को गंभीरता से उनके समक्ष रखा।

केंद्रीय मंत्री के निर्देशों के बाद आज जिलाध्यक्ष पंचारिया प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और संघर्ष समिति को लिखित आदेश की प्रति सौंपते हुए धरना समाप्त करवाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मोबाइल फोन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से बात भी करवाई, जिस पर मंत्री जी ने सभी ग्रामीणों और संघर्ष समिति के सदस्यों को आदेश जारी होने की बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस निर्णय से सुड़सर सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संवेदनशील एवं जनहितकारी निर्णय से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली है। साथ ही भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, क्षेत्रीय विधायक, संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों का भी धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह मांग पूरी हो सकी।

इस अवसर देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह आडसर, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग सारस्वत, पूर्णाराम गोदारा, भंवर भादू, ओमप्रकाश सुथार, बबलू सोनी, रेवंत सैन, मांगीलाल स्वामी, सुरेन्द्र स्वामी, बाबूलाल जाजड़ा, विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भवानी सिंह, मूलाराम गोदारा, कोडाराम भादू सुनील मेघवाल, श्रीराम भादू सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Share This News