ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 एमजीएसयू के विद्यार्थियों को गलत प्रश्नपत्र थमाया, आक्रोश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एमजीएययू की परीक्षा में विद्यार्थियों को गलत प्रश्नपत्र थमा दिया गया। जिसके बाद छात्र असमंजस में आ गए और विरोध किया। गलती होने के बाद अधिकारियों के हाथों से तोते उड़ गए। लेकिन वे अपनी जिद पर कायम रहे । छात्रों ने लिखित में आपति जताते हुए विद्यार्थियों को बोनस अंक देने की मांग की है।

बुधवार को बी.एड सेमेस्टर-1 की परीक्षा थी। परीक्षा केन्द्र में छात्रों को निर्धारित प्रश्नपत्र की जगह पुराना प्रश्नपत्र थमा दिया गया। जैसे ही विद्यार्थियों ने पेपर को देखा तो असमंजस में पड़ गए कि आखिर ये क्या हुआ। छात्रों ने विरोध किया तो प्रशासन ने छात्रों की बात को सुना और फिर उन्हें उसी प्रश्नपत्र को अंटेड करने के निर्देश दिए गए। इस पूरी अव्यवस्था और गंभीर लापरवाही को लेकर विद्यार्थियों ने लिखित में शिकायत भी की है। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर का टाईटल तो सही था लेकिन अंदर उनके सलेबस से इतर सवाल थे। जिसके चलते परीक्षा देने में व्यवधान उत्पन्न हो गया। पाठ्यक्रम से इतर प्रश्न के चलते विद्यार्थी परेशान होते रहें। विद्यार्थियों ने बोनस अंक के साथ जिम्मेवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।


Share This News