





Thar पोस्ट न्यूज। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तेल कंपनियों और रिफाइनरियों को घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और उत्पादन बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।





राजस्थान विधानसभा के 16वें सत्र के पंचम चरण के दौरान सुमित गोदारा ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार स्थिति सामान्य होने तक कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई है। इसका उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की उपलब्धता को प्राथमिकता देना है।
उन्होंने कहा कि भारत अपनी गैस की बड़ी मात्रा कतर समेत अन्य देशों से आयात करता है। वर्तमान में होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण वैश्विक स्तर पर आपूर्ति पर असर पड़ा है।