





Thar पोस्ट। बीकानेर के कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट को बम से उड़ाने की कोर्ट के सिस्टम ऑफिसर को ईमेल द्वारा मिली है। ईमेल में 14 साइनाइड बम ब्लास्ट करने की धमकी है। इस मेल में कहा गया है कि ठीक दोपहर 2 बजे ये बम ब्लास्ट होंगे। ईमेल में कहा गया है कि इन ब्लास्ट से कोर्ट के 1.75 किलोमीटर के रेडियस तक नुकसान हो सकता है। ईमेल सुबह 4:45 बजे किया गया। इस सूचना के बाद कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया है। बम स्क्वायड द्वारा कोर्ट की तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस बल भी मौके पर है।




