ताजा खबरे
IMG 20251231 100334 विदेशी महिला का पर्स छीना, लेकिन महिला ने दिखाई दरियादिली Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर आने वाले सैलानी कई बार धोखाधड़ी या छीना झपटी के भी शिकार हो जाते है। एक विदेशी महिला का बैग जूनागढ़ किले के सामने एक व्यक्ति ने छीन लिया। जानकारी के अनुसार इंग्लैंड की रहने वाली दो महिलाएं किला देखने के लिए आयी हुई थी। इस दौरान किले के सामने एक व्यक्ति महिला के पास से बैग छीनकर भाग गया। हालांकि व्यक्ति को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस ने छीनाझपटी करने वाले व्यक्ति को शांतिभग में पकड़ा है। विदेशी महिला कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। महिला के बैग में मोबाइल थाा जो कि उसे सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने डिटेन किए गए व्यक्ति से पूछताछ में जुटी है।


Share This News