ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260219 171715 गंगाशहर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति लापता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में एक व्यक्ति लापता होने से इलाके में परिजन व लोग परेशान है। करनानी मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुशील सोनी पुत्र गोपाल सोनी बुधवार दोपहर से लापता है। सुशील सोनी घर से पैदल ही निकले था। वे रामदेव नगर स्थित एक पार्टी को सोने के आभूषणों की डिलीवरी देने का कहकर घर से निकले। जिसके बाद अब तक नहीं लौटे। दूसरी तरफ रामदेव नगर वाला परिवार सुशील के परिजनों से गहनों के तकाजे कर रहा है। उनका कहना है कि सुशील गहने लेकर आया ही नहीं है।

गुमशुदा के भाई पवन ने गंगाशहर थाने में सुशील की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। मामले की जांच एएसआई मांगीलाल सियाग को दी गई है। गुमशुदा के पुत्र ने कहा है कि बुधवार दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर उनकी उनके पिता से फोन पर बात हुई थी। कहा कि बस स्टैंड पर हूं, यहां से टैक्सी करके रामदेव नगर माल की डिलीवरी देने जा रहा हूं। उसके बाद वापिस बात नहीं हुई। परिजन भयभीत और परेशान है। सुशील के परिवार में भी विवाह का माहौल है, ऐसे में खुशियों में व्यवधान पैदा हो चुका है। आप भी मदद करें। बुधवार 12 बजे बाद आपने सुशील को अगर देखा हो तो इस नंबर 9772623365 पर जानकारी दें।

अगर सुशील आपको कहीं भी दिखे तो उसे सुरक्षित बिठाकर सूचित करें। इस ख़बर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि कैसे भी सुशील मिल जाए।


Share This News