





Thar पोस्ट। सिनेजगत के नामचीन लेखक सलीम खान की तबीयत खराब होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रभावशाली पटकथा लेखकों में गिना जाता है।





प्रसिद्ध स्क्रीनप्ले लेखक और फ़िल्मस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है सलमान खान को आज सुबह अस्पताल में देखा गया। सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच साधारण काली टी-शर्ट और टोपी पहने अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। वह मीडिया से बातचीत किए बिना ही रवाना हुए। सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।