





Thar पोस्ट न्यूज। पीबीएम सुधार आंदोलन का 17वां दिन जारी। विभिन्न संगठनों ने आमजन की परेशानी को महसूस करते हुए पीबीएम सुधारो जनआंदोलन धरने का किया समर्थन।

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का पीबीएम सुधारो जनआंदोलन धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। पीबीएम सुधार की 10 सूत्री मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई इसी कारण आंदोलन के तहत एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में धरना स्थल से पीबीएम अस्पताल अधीक्षक कार्यालय तक चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। अधीक्षक कार्यालय के आगे विरोध जताते हुए जमकर नारे बाजी की।
इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जूतों की माला लेकर अस्पताल अधीक्षक को पहनाने के लिए मुख्य द्वार पर पहुंचे, जहां पर पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसजनों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि जब तक पीबीएम अस्पताल में सुधार की 10 सूत्रीय मांगों पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक पीबीएम सुधारो जनआंदोलन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को पद से बर्खास्त करने की मांग के साथ सरकार से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार कर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।
विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी पीबीएम सुधारो जनआंदोलन धरने का आमजन हित में समर्थन किया हैं। जिनमें प्रमुख रूप से सर्व कामगार सेवा संघ, बीकानेर, विप्र फाउन्डेशन, बीकानेर, बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राहम्ण समाज संघ, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा, बीकानेर, राष्ट्रीय एकता अभियान, बीकानेर आदि संगठनों ने समर्थन किया।
जिला संगठन प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि बिशनाराम सियाग, शिवलाल गोदारा, भंवर कूकणा, सुमित कोचर, रिछपाल सिगड़, राजेश गोदारा, विकास सारण, आकाश लोहिया, रामदयाल बेनिवाल, अभिमन्यू जाखड़, रामनिवास चौधरी, जगदीश सारण, रणजीतसिंह पुरोहित चौहान, राजेश जाजड़ा, रामजस कस्वां, सहीराम गोदारा, मनीष डूडी, प्रेम बैरड़, दीपक चौधरी, अशोक जोशी, बाबूलाल पूनिया आदि सहित कांग्रेसजन मौजूद रहें।