ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20251231 100334 बीकानेर की इस कॉलोनी में लाखों रुपये आभूषण की चोरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थानान्तर्गत एक सूने मकान में चोरों ने सैंधमारी करते हुए लाखों रूपये के आभूषण व नकदी चुरा ली है।

यह बताया जा रहा है कि मकान के लोग जोधपुर गये हुए थे। आर.के.पुरम कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब मकान मालिक ड्यूटी पर था और उसका परिवार किसी कार्य से जोधपुर गया हुआ था।

महाजन डेरा के पीछे पुरानी गिन्नाणी निवासी तथा वर्तमान में आर.के.पुरम निवासी धीरेन्द्र सिंह राजपूत ने रिपोर्ट ने बताया कि 20 जून को सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर चला गया था, उसकी पत्नी और बच्चे किसी आवश्यक कार्य से जोधपुर गए हुए थे। 21 जून की शाम करीब पांच बजे जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ मिला।

अंदर के दरवाजे खुले हुए थे। घर के अंदर जाने पर अलमारी के दरवाजे खुले मिले तथा कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, दो घडिय़ां तथा नकदी चोरी हो चुकी थी। परिवादी के अनुसार चोरी हुए सामान में चार सोने के कंगन, एक सोने की चेन, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडल, दो जोड़ी सोने की झुमकियां, एक सोने का गले का सेट ,एक चांदी का गले का सेट, एक चांदी का हार, दो चांदी के कंगन, एक चांदी का नोट ,एक चांदी का सिक्का, दो घडिय़ां तथा नकदी शामिल है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।


Share This News