ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251231 100334 बीकानेर में 3 करोड़ रुपये से अधिक का नशा नष्ट किया, पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पुलिस ने बाज़ार मूल्य का करीब 3 करोड़ 21 लाख 36 हजार 275 रुपये के मादक पदार्थों को नियमानुसार भट्टी में जलाकर नष्ट कर दिया। जिले में दर्ज 130 एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए इन मादक पदार्थों के निस्तारण के साथ ही पुलिस ने नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा अपराध शाखा के अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की। इसमे

2013 किलो डोडा पोस्त, 10.767 किलो गांजा 302.73 ग्राम एमडी 343.54 ग्राम स्मैक, 54.83 ग्राम एमडीएमए 59 नशीली गोलियां थी। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों एवं एनडीपीएस अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया में प्रत्येक चरण का विधिवत रिकॉर्ड तैयार किया गया ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


Share This News