2b30c16b 7915 442d 8ee5 55a059937e08 नाल में मिले बम का सुरक्षा घेरे में विस्फोट, धूल का गुब्बार फैला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में 4 जनवरी को मिले बम को आज सुरक्षित विस्फोट कर धमाके के साथ निष्क्रिय किया। 4 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के पास झाड़ियों में जिंदा बम पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।

खबरों के मुताबिक 4 जनवरी को सालासर रोड पर जमीन में आधा धंसा एक बम मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने इसको अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद नाल पुलिस ने सेना की सोमवार को 24 इन्फैंट्री डिवीजन से संपर्क किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल सागर देशपांडे व मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में सेना की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची। सेना ने सोमवार को इन-सीटू नियंत्रित विस्फोट कर बम का सुरक्षित निस्तारण किया। अचानक तेज आवाज से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। निस्तारण के दौरान थानाधिकारी विकास बिश्नोई के निर्देशन में पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की। वहीं एएसआई कालूराम पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

ग्रामीणो ने पुलिस का सहयोग किया। नियंत्रित विस्फोट के बाद सेना ने स्थल की जांच कर अवशेष हटाए और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया। इस कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


Share This News