ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260214 194431 पर्वतारोही मगन बिस्सा की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित ख्याति प्राप्त पर्वतारोही मगन बिस्सा की छठी पुण्य तिथि पर किया रक्तदान।

नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन, हिमालय परिवार व मगन बिस्सा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जवाहर नगर में छठी बार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया । आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर हिमालय परिवार के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने उनके एडवेंचर में दिये गये योगदान की जानकारी दी।

लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद जी महाराज ने उनके पद चिन्हों पर चलने की व उनके कृत्यों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऑस्ट्रेलिया से आए वैज्ञानिक डॉक्टर ओम कुमार हर्ष ने अपने विचार रखे । डा. प्रेम कुमार की टीम ने लोगों के ब्लड सैंपल लिए एवं रक्तदान में मदद की। एक्यूप्रेशर कैंप भी लगाया गया जिसमें महेश भोजक ने अपनी सेवाएं दी । मेडिकल टीम ने हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई ।

शिव रतन बिस्सा, डॉ. सुषमा बिस्सा, यशपाल आचार्य, मनोहर लाल वर्मा, रमाकांत शर्मा आदि ने अपने विचार रखें । शिविर में काफी संख्या में महिलाओं ने ब्लड डोनेट किया । अनामिका बिस्सा, देवेश, उर्मिला बिश्नोई, डा. राजेश जोशी, प्रार्थना सक्सेना, रविंद्र सक्सेना, रवि बिस्सा आजाद बिस्सा, मुकेश, डी प्रताप व विशाल आदि ने रक्तदान किया । अनेक रक्तदाता हीमोग्लोबिन कम होने के कारण उन्हें रक्तदान नहीं कर सके । हिमालय परिवार की ओर से यशपाल आचार्य, मनोहर लाल वर्मा एवं रमाकांत शर्मा ने एडवेंचर में निरंतर दिए जाने वाले योगदान के लिए डा. सुषमा बिस्सा को शॉल ओढ़ाकर व मालार्पण कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में रोहिताश्व बिस्सा, बिहारी लाल शर्मा, डा. सुधा शर्मा, सरस्वती शर्मा, ओजस्वी बिस्सा ने सहयोग किया।


Share This News