ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 बीकानेर में धर्मयात्रा व महाआरती को लेकर आई खबर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में धर्मयात्रा व महाआरती के लिए महादेव का सहस्त्र धारा जलाभिषेक कल।
बीकानेर। आज हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त सह संयोजक शैलेष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कल महाशिवरात्री के अवसर पर दिनांक 15 फरवरी को 10.00 बजे प्रातः स्थानीय कर्णेश्वर महादेव मन्दिर, किराडू बगेची के पास, बीकानेर में महादेव का सहस्त्र धारा जलाभिषेक कर विधिवत् रूप से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आयोजित होने वाली धर्मयात्रा एंव महाआरती का शुभारम्भ किया जायेगा। जिसके लिए समस्त तैयारीयां कर ली गई है। इससे पूर्व आज की इस बैठक में सर्वप्रथम हिन्दु जागरण मंच के उपस्थित सदस्यों के द्वारा पुलवामा के अमर शहीदों को श्रृद्धाजंली दी गई।

इसके बाद मंच की ओर से महानगर संयोजक कैलाश भार्गव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि प्रतिवर्ष भारतीय नववर्ष पर हिन्दु जागरण मंच की और धर्मयात्रा एंव महाआरती का आयोजन किया जाता है। इस धर्मयात्रा और महाआरती का आयोजन करने से पूर्व हिन्दु जागरण मंच सर्वप्रथम महादेव का सहस्त्र धारा अभिषेक किया जाता है। इसी क्रम में हिन्दु जागरण मंच के द्वारा कर्नेश्वर महादेव मन्दिर, किराडू बगेची के पास, गोकुल सर्किल, बीकानेर में किया जाएगा जिसमें हिन्दु जागरण मंच के सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन ने भी भागीदारी निभाई जायेगी। इस अभिषेक को पुरोहितों के निर्देशन में किया जायेगा।

इस सहस्त्र अभिषेक के बाद विधिवत् रूप से धर्मयात्रा एंव महाआरती का कार्यक्रम प्रारम्भ होता है। मंच की ओर से बताया कि धर्मयात्रा एंव महाआरती के लिए कार्यालय का उद्घाटन होली के तुरन्त बाद प्रारम्भ होगा। इस कार्यालय के माध्यम से आमजन को भारतीय नववर्ष पर अपने अपने घरों, कार्यालयों, मुख्य मार्गो एंव चैराहों को सजाने के लिए झंडियों, फर्रीयांे पोस्टर, पैम्पलेट आदि सामग्री का वितरण किया जायेगा तथा साथ ही मंच की ओर से बीकानेर नगर की मौहल्ले, नुक्कड, चैराहों पर निमन्त्रण सभाओं का आयोजन किया जायेगा।


Share This News