ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 उपमुख्यमंत्री के काफिले में घुसी बेकाबू कार, वाहन क्षतिग्रस्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के काफिले में बेकाबू कार घुस गई। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा शनिवार सुबह एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बच गए। सड़क घटना झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट के पास की है, जहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित गाड़ी डिप्टी सीएम के सुरक्षा काफिले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का काफिला जयपुर से झुंझुनूं की ओर जा रहा था। जब काफिला उदयपुरवाटी के घुमावदार घाट सेक्शन से गुजर रहा था, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार निजी गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और सीधे काफिले में सेंध लगाते हुए सुरक्षा वाहन से टकरा गई। टकराने वाली कार भाजपा नेता की थी। भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर अचानक काफिले के बीच में घुस गए। इस दौरान काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी उससे भिड़ गई। हालांकि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का वाहन सुरक्षित रूप से आगे निकल चूका था। इस हादसे से दोनों वाहनों की हेडलाइट्स और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। 


Share This News