ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 1 राजस्थान बजट : लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले बल्ले, कुछ खास बातें Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आज पेश बजट में राज्य के कर्मचारियों व पेंशनर्स को विशेष लाभ दिया गया है। 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स का दिल जीत लिया। राजस्थान बजट 2026 में दीया कुमारी ने 8वें वेतन आयोग और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आठवें वेतन आयोग लागू करने व भविष्य में आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को राजस्थान में लागू करने के लिए एक ‘उच्च स्तरीय समिति’ के गठन की घोषणा की है। यह समिति वेतन विसंगतियों और प्रमोशन के मुद्दों का भी समाधान करेगी।

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के आर्थिक और पेशेवर विकास के लिए बड़ा ऐलान किया है। दीया कुमारी ने घोषणा की कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एक विशेष ‘सैलरी अकाउंट पैकेज’ लाया जाएगा। इसमें एडवांस डिजिटल बैंकिंग, बेहद सस्ती (रियायती) दरों पर लोन और व्यापक बीमा कवर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहाकि इस पैकेज का सबसे बड़ा फायदा केवल नौकरीपेश वाले कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि 70 वर्ष की आयु तक के पेंशनर्स को भी उपलब्ध होगी।

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश के अधिकारियों को अब अपनी कार्यक्षमता सुधारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने की भी व्यवस्था की।

सरकार ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए 3,000 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। इस राशि का उपयोग प्रदेश के मिनी सचिवालयों के आधुनिकीकरण में होगा।

94 नई पंचायत समितियों और 3,467 ग्राम पंचायतों में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच तेज और प्रभावी होगी।


Share This News