





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में भजनलाल सरकार आज बुधवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने जा रही है। राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में आय-व्यय का अनुमान रखेंगी। इस बजट से आने वाले साल में राजस्थान को मिलने वाली सौगातों और सरकार की प्राथमिकताओं की दिशा साफ होगी। बजट का कुल आकार करीब 6 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले साल बजट का आकार 5 लाख 37 हजार करोड़ रुपये था। प्रस्तावित बजट के इंफ्रा सेक्टर में कई बड़े ऐलान संभव हैं। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और धौलपुर सहित 15 शहरों में रिंग रोड और नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बजट रखा जा सकता है। धार्मिक स्थलों से जुड़े शहरों के विकास के लिए सिटी इकोनॉमिक रीजन योजना की घोषणा हो सकती है। जयपुर में मेट्रो फेज-2 के काम को आगे बढ़ाने, एयरपोर्ट टर्मिनलों को मेट्रो से जोड़ने और पीपीपी मॉडल पर पार्किंग जोन बनाने की योजना भी बजट में शामिल हो सकती है





वेडिंग डेस्टिनेशन साइट्स के विकास और शेखावाटी हैरिटेज टूरिज्म के संरक्षण के लिए भी पैसे दिए जा पिछले बजट में 2025-26 के लिए 2 लाख 94 हजार 536 करोड़ रुपये के राजस्व मिलने का अनुमान लगाया गया था। राज्य को केंद्र से करों में हिस्सेदारी के रूप में 85 हजार 716 करोड़ रुपये मिलने थे, जबकि ताजा बजट में केंद्र ने 90 हजार 445 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी तय की है, जो पहले से करीब 6 हजार 505 करोड़ रुपये ज्यादा है। राज्य का अपना कर राजस्व 1 लाख 42 हजार 743 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो जीएसडीपी का 7.2 फीसदी है।