





Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू जिले की तारानगर तहसील की ग्राम पंचायत साहवा के पूर्व सरपंच तथा वर्तमान प्रशासक श्री कर्मचंद के विरुद्ध प्रकरण की जांच ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा गठित कमेटी से करवाई गई। जांच कमेटी ने शिकायतों को निराधार मानते हुए प्रकरण निस्तारित करने की अनुशंसा की जिसके मध्यनजर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38 के तहत उक्त प्रकरण को समाप्त किया जाकर पत्रावली दाखिल दफ्तर करने के निर्देश दिए हैं।




