IMG 20260209 085132 770x470 1 खाजूवाला : सब्जी मंडी में आग लगने से 4 दुकानों में सामान जला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के खाजूवाला के गोगामेड़ी क्षेत्र के पास स्थित सब्जी मंडी में आग लगने से 4 दुकानें जलकर राख हो गई। दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक अस्थायी दुकानें 11 हजार केवी की विद्युत लाइनों के ठीक नीचे बनी हुई थीं, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने सब्जी व फल की खोखा-छप्पर की चार अस्थायी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सब्जी, फल व अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।

आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने विद्युत लाइनों के नीचे लगी अस्थायी दुकानों को हटाने की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


Share This News