ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20260202 202441 खेजड़ी कटाई के प्रचंड विरोध में बीकानेर रहा बन्द, बाज़ार मार्केट शटर डाउन, महापड़ाव पर प्रशासनिक अमला पहुंचा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में जन सैलाब उमड़ पड़ा। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत सोमवार को बीकानेर बंद का व्यापक असर देखा गया। बीकानेर में बन्द का समर्पित समर्थन रहा। शहर के व्यापारिक संगठनों ने आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक बंद रखे। शहरी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई। इस आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए शिव विधायक रविंद  सिंह भाटी भी महापड़ाव में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए सरकार को चुनौती दी.महापड़ाव में लोगों को संबोधित करते हुए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मैंने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया था। लेकिन जिम्मेदारों ने बात नहीं मानी। अब युवाओं को आगे आकर एकजुट होना पड़ेगा। सरकार को झुकाने के लिए बड़े आंदोलन करने की जरूरत है। यदि बीकानेर से विधानसभा घेराव करना है तो मैं सबसे आगे रहूंगा।

महापड़ाव में आए लोगों के लिए खाने की भी व्यवस्था की गई थी। यहां बड़े कड़ाहों में देशी घी का हलवा और छोले-भटूरे बनाए गए थे। आयोजकों ने बताया कि करीब एक लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। अगर सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो आंदोलन तेज होगा। 
दिन भर चले महापड़ाव के बाद से ही शाम को पॉलिटेक्निक कॉलेज पर प्रदर्शनकारी बैठे हुए हैं। यहां संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, पोकरण विधायक प्रतापपुरी, बीजेपी नेता बिहारी लाल बिश्नोई सहित अनेक नेता व गणमान्य लोग, शहरी व ग्रामीण समर्थन में पहुंचे हैं। व सरकार की तरफ से प्रशासन की ओर से वार्ता करने कलेक्टर नम्रता वृष्णि महापड़ाव स्थल पर पहुंची हैं वार्ता विफल रही। महापड़ाव में भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आईजी हेमंत कुमार शर्मा और एसपी कावेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुंचे।

इससे पहले दोपहर बाद कलेक्ट्रेट के सामने बड़ी संख्या में पुलिस के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। इसके बाद शाम को बिश्नोई धर्मशाला के पास आमसभा के आयोजन के दौरान भी प्रशासन मुस्तैद दिखा। इस आमसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने बीकानेर पहुंच रहे हैं।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में सोलर कंपनियां नए प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर बड़े पैमाने पर खेजड़ी के पेड़ काट रही हैं। कई बीघा भूमि पर सोलर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए जमीन को पूरी तरह साफ किया जाता है। आंदोलनकारियों का यह भी कहना है कि कंपनियां रात के अंधेरे में पेड़ों को काटकर जमीन में दबा देती हैं, ताकि कोई विरोध न कर सके।

खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट और करणीसर भाटियान में पर्यावरण प्रेमी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। इससे पहले बिश्नोई समाज की मुकाम में हुई बैठक में बीकानेर बंद का संकेत दिया गया था। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने भी आंदोलन के समर्थन में बंद का एलान किया। मंडल अध्यक्ष जुगल राठी और सचिव संजय सांड ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में सभी बाजार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद बाजार सामान्य रूप से संचालित होंगे। आंदोलनकारियों ने खेजड़ी के संरक्षण के लिए सोलर प्रोजेक्ट्स में पर्यावरणीय नियमों का सख्त पालन और पेड़ों की अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पश्चिमी राजस्थान, विशेषकर बीकानेर और आसपास के इलाकों में सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर बड़े पैमाने पर खेजड़ी के पेड़ों की कटाई की जा रही है। कई स्थानों पर रात के अंधेरे में पेड़ काटकर उन्हें जमीन में दबा दिए जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं, ताकि सबूत न मिल सके। पिछले एक महीने से कलेक्ट्रेट परिसर और करणीसर भाटियान में ‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के तहत अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है, जिसमें कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी सामने आई है।


Share This News