ताजा खबरे
बीकानेर लालगढ़ से रामदेवरा के लिए 02 जोडी मेला स्पेशल ट्रेनरेलवे महाप्रबंधक को अनेक समस्याओं से करवाया अवगतश्री आदि गणेश मंदिर में 11000 लक्ष्मी गणेश स्तोत्रतम के पाठकेंद्रीय मंत्री शेखावत व पूर्व सीएम गहलोत ने किया मतदानपत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर पति फरारबीकानेर : नोटों की मालाओं से सजाया मंदिरचुनाव : दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, 6 नगर पालिकाओं में वरिष्ठ नागरिकों में दिखा उत्साहबैंकों में एक दिवसीय हड़ताल, 20 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारें
IMG 20241023 101608 1 मौसम का मिजाज आज भी गड़बड़ रहेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आज भी मौसम गड़बड़ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने सोमवार को एक दर्जन जिलों में कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। राज्य के दक्षिणी व पूर्वी जिलों व शेखावाटी में विक्षोभ का असर अधिक रहेगा। पिछले 24 घंटों में कोटा, बारां और झालावाड़ में बादल छाए रहे, वहीं बारां और कोटपूतली में हल्की बूंदाबांदी हुई। भरतपुर, दौसा, जयपुर और अलवर में दिनभर धूप कमजोर रही। कोटा और चित्तौड़गढ़ में दोपहर बाद कई इलाकों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जयपुर और अजमेर संभाग में हल्के बादल और धुंध छाई रही, जोधपुर संभाग में मौसम साफ रहा और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह बीकानेर के लूणकरणसर में विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर रह गई। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और धूप निकलने से तापमान बढ़ा।


Share This News