ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20241023 101608 1 खेजड़ी कटाई का विरोध आंदोलन, कल बीकानेर बन्द व महापड़ाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 2 को महापड़ाव है। पर्यावरण संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे खेजड़ी बचाओ अभियान के तहत खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने के लिये कानून बनाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेशभर के वनप्रेमी बीकानेर में जुटेंगे और आर-पार की संघर्ष का शंखनाद करेंगे। पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले एक सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संत समाज के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।महापडाव के संयोजक परसाराम ने बताया कि दोपहर बाद बिश्नोई धर्मशाला के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू होगा।

खेजड़ी की बेटी विषय पर नाटक का मंचन, भजन संध्या और रात्रि जागरण होगा। पर्यावरण संघर्ष समिति के संयोजक रामगोपाल बिश्नोई ने बताया कि मुकाम के पीठाधीश्वर रामानंद महाराज के सानिध्य में महापड़ाव का शंखनाद किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में साधु संत समाज, 36 कौम के लोग शामिल होंगे। जनसभा और महापड़ाव में 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है।महापड़ाव में निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, अभिमन्यू पूनिया के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और अनेक पंच सरपंच भी महापड़ाव में भागीदारी निभाएंगे। पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई की ओर से बीकानेर बंद की अपील का भी प्रभाव देखने को मिला है।

महापड़ाव के समर्थन में क्षत्रिय सभा, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, सट्टा बाजार एसोसिएशन, गणपति प्लाजा मार्केट एसोसिएशन, खंजाची मार्केट एसोसिएशन, केईएम रोड व्यापार मंडल ,भैरूजी गली व्यापार संगठन, जैन मार्केट के व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की है। पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने प्रदेश के अनेक जिलों व बीकानेर जिले से महापड़ाव में शामिल होने वाले वनप्रेमियों की भारी संख्या की संभावना को देखते हुए व्यापारियों से बीकानेर बंद की अपील की है। उन्होंने व्यापारिक संगठनों से आग्रह किया है कि इस महापड़ाव में अन्य जिलों से वनप्रेमी वाहनों में आएंगे। शहर के मुख्य मार्ग सहित नेशनल हाईवे पर जाम लग सकता है। ऐसे में अगर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान स्वत:बंद कर ले तो निश्चित रूप से न केवल आन्दोलन को बल मिलेगा।


Share This News