ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
IMG 20241023 101608 निजी स्कूल संचालकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 21 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के निजी स्कूल संचालक आंदोलन की राह पर है। अपनी लंबित मांगों को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्कूल शिक्षा परिवार राजस्थान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 21 अगस्त 2026 को जयपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

प्रदेश के संचालकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग लगातार मनमाने आदेश जारी कर रहा है। विद्यालयों में बार-बार अनावश्यक जांच कराई जा रही है और आरटीई के तहत भुगतान में भी लगातार देरी हो रही है। उनका कहना है कि लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे प्रदेशभर के निजी विद्यालयों के संचालन और कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर भी असर पड़ रहा है। निजी विद्यालयों में होने वाली अनावश्यक जांचों पर तत्काल रोक लगाई जाए। भविष्य में किसी भी जांच से पहले संगठन को विश्वास में लिया जाए। आरटीई के तहत लंबित भुगतान डीबीटी के माध्यम से समय पर किया जाए तथा भुगतान में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।


Share This News