ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
IMG 20260629 234235 चार और प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में कोटा जिले के जेकेलोन अस्पताल में 4 और प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद चार प्रसूताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ, तेज कंपकंपी और बेचैनी की शिकायत हुई। प्रसूताओं की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। दो महिलाओं को एहतियातन आईसीयू में भर्ती किया गया। भर्ती इंदरगढ़ निवासी केकशा, डुंगरजा निवासी संगीता, भवानीपुरिया निवासी प्रियंका और एक अन्य महिला की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। करीब दो से तीन घंटे तक इलाज और सघन निगरानी के बाद सभी प्रसूताओं की स्थिति सामान्य हो गई।


Share This News