ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20241023 101608 1 राशन डीलरों के कमीशन में 10 प्रतिशत वृद्धि की, नवंबर माह तक का भुगतान किया – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की खाद्य सुरक्षा के साथ राशन डीलरों की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। राशन डीलर को मिलने वाले कमीशन में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उन्हें समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों के गत नवंबर तक के कमीशन के भुगतान की कार्यवाही की जा चुकी है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री ललित मीना द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बारां जिले में 33 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन आदेश जारी किये जा चुके है। जिले में 8 दुकाने नवसृजित भी की गयी हैं।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि बारां जिले में वर्तमान में कुल 575 उचित मूल्य की दुकानें हैं। अधिकारियों व प्रवर्तन कार्मिकों द्वारा वर्ष 2020 से 2025 तक बारां में उचित मूल्य् दुकानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 434 उचित मूल्ये दुकानों को नोटिस जारी कर प्रकरण दर्ज किये गये।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 82 उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गये एवं 82 सम्बन्ध (अटैचमेंट) के आदेश जारी किये गये। श्री गोदारा ने कहा कि निलंबित किये गए उचित मूल्य दुकानों के लाइसेंस, दुकानदार द्वारा संतुष्टि पूर्व जवाब देने पर बहाल किये जाते है। उन्होंने बारां जिले में संचालित उचित मूल्य की दुकानों और पदस्थापित अधिकारियों का विवरण सदन के पटल पर रखा।
…..


Share This News