ताजा खबरे
30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिए
IMG 20260102 214055 31 जनवरी से फिर मौसम पलटेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में सर्दी का तेज असर बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर-पूर्वी जिलों, विशेषकर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में सुबह के समय कोहरे का असर बना रह सकता है। इस दौरान सर्द हवाएं चलने की भी संभावना है। 31 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान, विशेषकर भरतपुर संभाग में बना रह सकता है।शीतलहर चलने और तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा और धुंध छाई रही, वहीं सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका असर सुबह-शाम के साथ दिन में भी देखने को मिला। सबसे ठंडा इलाका पाली रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। 


Share This News