ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20260125 WA0024 शाकद्वीपीय समाज ने निकाली भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा, सजीव झांकियोंंऔर डांडियों की खनक में दिखा उत्साह Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जय भास्कर की गूंज के साथ रविवार सुबह शाकद्वीपीय समाज द्वारा भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा निकाली गई। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ हुई सूर्य भगवान की रथ यात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंची। ऊंट-घोड़ों पर समाज के बच्चे साफा बांधे व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों स्थानों पर रथ पर विराजित सूर्य भगवान का सामाजिक बंधुओं ने पूजन किया तथा पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा में इस बार महादेव, गणेश भगवान सहित अनेक देवताओं की सजीव झांकियां भी निकाली गई। सूर्य यज्ञ में सामाजिक बन्धुओं ने आहुतियां प्रदान कर पूजा-अर्चना की। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा द्वारा जसोलाई तलाई पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महासभा अध्यक्ष गणेशदास सेवग ने बताया कि सामाजिक एकजुटता व श्रद्धा भाव के साथ शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया तथा सामूहिक रूप से भगवान भास्कर का पूजन किया गया।

प्रणव भोजक ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ परिसर में समाज की विभुतियों का अभिनंदन किया गया। इनमें गणेश दास सेवग, शिवचन्द भोजक, बसन्त सेवग, राजेन्द्र भोजक, राधेश्याम भोजक, बुलाकीदास सेवग, सुरेन्द्र शर्मा, उत्तमचन्द भोजक, चन्द्रशेखर शर्मा, चन्द्रकुमार भोजक, जुगलकिशोर सेवग, दिलीप सेवग, सुहानी शर्मा, चार्वी भोजक को सम्मानित किया गया। महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि अभिनन्दन समारोह में गंगानगर जिला मजिस्ट्रेट अजय भोजक, बजरंगलाल सेवग, महेश भोजक, बाबूलाल सेवग, केडी सेवग, दुर्गादत्त शर्मा, आरके शर्मा एवं बलदेव शर्मा का आतिथ्य रहा। इस दौरान कार्यकारणी सदस्य बजरंग शर्मा, शंकर सेवग, मनोज शर्मा, रविन्द्र शर्मा, दिलीप सेवग, जुगलकिशोर शर्मा, निलेश शर्मा, गणेश शर्मा, शिवरतन सेवग, विकास शर्मा आदि ने पूजन किया।


Share This News