ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 विदेशी महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट। एक विदेशी महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत के बाद अंतिम संस्कार हिन्दू रीति से राजस्थान में ही किया जाएगा। प्रदेश के जोधपुर में ठहरी भारत घूमने आई यूक्रेन की 58 वर्षीय महिला कैतरीना की अचानक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र की है, जहां वे सेक्टर-19 में गौरव मिश्रा के घर पर ठहरी हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही यूक्रेनी दूतावास को अवगत कराया गया। गौरव मिश्रा के अनुसार 6 दिसंबर की सुबह कैतरीना ने घर की बच्ची को ‘गुड मॉर्निंग’ कहा और इसके बाद वापस सो गईं। देर सुबह तक जब वे नहीं उठीं तो गौरव ने जाकर देखा, तब वह अचेत अवस्था में थीं। परिजनों द्वारा तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया और कैतरीना को महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना के बाद यूक्रेनी दूतावास को पूरी जानकारी दी गई। दूतावास द्वारा नियुक्त इंडियन फ्यूनरल सर्विस एजेंसी के प्रतिनिधि छोटू खान मेहर ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव प्राप्त कर लिया गया। कैतरीना का अंतिम संस्कार जोधपुर में ही हिंदू रीति-रिवाज से किया जाएगा। गौरव मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कैतरीना के बेटे ओलंग को उनकी मृत्यु की सूचना दी। कैतरीना इससे पहले भी दो बार भारत आ चुकी थीं। इस बार वे 30 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं और जोधपुर में ठहरकर पर्यटन कर रही थीं।


Share This News