IMG 20251201 WA0007 बीकानेर में कल 151 वेदपाठी करेंगे रुद्राभिषेक, गोपाल गौयज्ञ व गौआरती का होगा आयोजन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 151 वेदपाठी करेंगे रुद्राभिषेक, गोपाल गौयज्ञ व गौआरती का होगा आयोजन, संत समाज व हजारों गौभक्त जुटेंगेजिसके हृदय में गौमाता के प्रति करुणा हो वह आंदोलन में शामिल हो, राजनैतिक रोटियां सेकने वाले दूर रहें : श्री सरजूदास महाराज
बीकानेर। अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में गोचर ओरण संरक्षण आंदोलन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज एवं संत समाज के सान्निध्य तथा पं. जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा व ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में गोचर ओरण भूमि संरक्षण के लिए 2 दिसम्बर 2025, मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष 151 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा।

महामंडलेश्वर श्री सरजदूास जी महाराज ने जन-जन से आह्वान किया है कि यह आंदोलन गोचर-ओरण संरक्षण के लिए है, जो भी समर्पण भाव से इस आंदोलन में शामिल होना चाहता है, जिसके मन में गौमाता के प्रति करुणा है वह इसमें अवश्य शामिल हो। श्री सरजूदासजी महाराज ने सटीक शब्दों में कहा कि गोचर-ओरण संरक्षित रहेंगे तभी गौवंश सुरक्षित रहेगा। इस आंदोलन में किसी भी स्वार्थ, पार्टीबाजी या राजनैतिक रोटी सेंकने की सोच से कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल न हो। जिसके मन में गौमाता के प्रति करुणा हो वही इस आंदोलन में शामिल हो। गौरतलब है कि लगातार तीन दिन तक भिक्षा यात्रा निकाल कर जन-जन को पीले चावल बांटे गए और इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। उक्त आंदोलन में बीकानेर के संत-महात्माओं के सान्निध्य में हजारों गौभक्त जुटे हुए हैं।


Share This News